नोएडा में रोजाना करीब 50 हजार लोग डीटीसी बसों से सफर करते हैं, जिनमें लगभग 22 हजार महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं को दिल्ली सरकार की पिंक सेवा योजना के तहत मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही है, जिससे वे दिल्ली और गुरुग्राम जैसे क्षेत्रों में नौकरी के लिए आसानी से आ-जा सकती हैं। इस योजना से अब तक लाखों महिलाओं को लाभ मिला है।

वर्तमान में सेक्टर-16ए स्थित डीटीसी सेंटर से 68 बसें संचालित की जा रही हैं, जो नोएडा से दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक अपनी सेवाएं दे रही हैं।
शहर में प्रतिदिन करीब 50 हजार लोग डीटीसी बसों की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, जिनमें लगभग 22 हजार महिलाएं शामिल हैं। डीटीसी (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध है। नोएडा से दिल्ली और गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं नौकरी के लिए रोजाना आवागमन करती हैं। स्थानीय स्तर पर कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए डीटीसी लगातार प्रयासरत है।
डीटीसी के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में लगभग 6.26 लाख और अगस्त में करीब 6.36 लाख पिंक पास जारी किए गए। यानी दो महीनों में 12.62 लाख से अधिक महिलाओं ने डीटीसी बसों में निशुल्क यात्रा की। खास बात यह है कि इनमें से प्रतिदिन करीब 22 हजार महिलाएं नोएडा की हैं, जो रोजाना बस से सफर करती हैं। दिल्ली सरकार के अधीन संचालित पिंक सेवा योजना के तहत महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है।
नोएडा से दिल्ली के बीच चलने वाले प्रमुख डीटीसी रूटों में
- 34 ए (नोएडा सेक्टर 37 से दिल्ली द्वारका)
- 392 (नोएडा सेक्टर 62 से नेहरू प्लेस)
- 534A (नोएडा सिटी सेंटर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन)
- 443 (नोएडा स्टेडियम से आईटीओ)
