नोएडा से दो महीने पहले लापता हुए बीबीए छात्र का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। छात्र के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जांच में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द छात्र को खोज निकालने की अपील की है।

दो महीने बीत जाने के बाद भी लापता बीबीए छात्र का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। छात्र के पिता ने बिसरख कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और अब बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार, छात्र को उसके दोस्त घर से पार्टी में शामिल होने के बहाने लेकर गया था, जिसके बाद से वह लापता है।
ईकोटेक वन सोसाइटी में रहने वाले अजय कुमार दीक्षित का बेटा राघव दीक्षित (21) नॉलेज पार्क स्थित जीएन कॉलेज में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र है। 15 अगस्त को अजय अपनी पत्नी और बेटी के साथ तीन दिनों के लिए उत्तराखंड घूमने गए थे। उस समय घर पर राघव और उसकी मां मौजूद थे। उसी दिन सेक्टर-71 निवासी राघव का दोस्त आदित्य पांडेय उनके घर पर रुका था। अगले दिन, 16 अगस्त को आदित्य अपनी बाइक पर राघव को जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर ले गया था, जिसके बाद राघव घर नहीं लौटा।